Defence Minister Morocco Visit Announced: रक्षा मंत्रालय के द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दो दिवसीय मोरक्को दौरे की घोषणा की गई है। आगामी 21–23 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को के दौरे पर रहेंगे। यह पहली बार है जब भारत के रक्षा मंत्री नॉर्थ अफ्रीकन देश के दौरे पर जा रहे हैं।
भारत कैसाब्लांका में भारत की पहली विदेशी रक्षा फैक्ट्री के उद्घाटन के साथ इतिहास रचने जा रहा है। इस दौर से मेक इन इंडिया को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। यह कदम द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करेगा और रोजगार को बढ़ावा देगा।
