6 नवंबर से शुरू होगा युवा महोत्सव, परंपरा और आधुनिकता का मेल बनेगा आकर्षण…

Dehradun Gears Up for Youth Fest Buzz : उत्तराखंड में छह नवंबर से तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इस आयोजन में पारंपरिक लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का सुंदर मिश्रण देखने को मिलेगा। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी इंतज़ामों को अंतिम रूप दिया।

इस बार कार्यक्रम में राज्यभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बैंड अपनी प्रस्तुतियों से जोश भरेंगे। वहीं, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

महोत्सव में फूड स्टॉल्स, हैंडक्राफ्ट, टेक्सटाइल प्रदर्शनी, ड्रोन कबड्डी, पारंपरिक खेल पिट्ठू और मनोरंजन खेल मुर्गा झपट जैसे आयोजन युवाओं के लिए खास आकर्षण रहेंगे। साथ ही, स्पोर्ट्स टेक हैकाथॉन के ज़रिए नवाचार और तकनीक में रुचि रखने वाले युवाओं को मंच मिलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार निजी और सरकारी यूनिवर्सिटियों के साथ देहरादून के नामी स्कूलों को भी भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है और इस साल युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है।

Srishti
Srishti