Dehradun : नगर निगम द्वारा special Food Market विकसित, एक ही छत के नीचे मिलेंगे अलग-अलग फूड स्टॉल..

Dehradun Municipal Corporation has now introduced street food :

देहरादून में नगर निगम ने अब स्ट्रीट फूड को नई पहचान देने की तैयारी बताई जा रही है। दरअसल राजधानी में स्ट्रीट फूड को व्यवस्थित करने की दिशा में नगर निगम बड़ा कदम उठाने जा रहा है नगर निगम शहर में थीम आधारित स्पेशल फूड बाजार विकसित करने जा रही है जहां हर बाजार एक खास व्यंजन के नाम से जाना जाएगा जिसमें मोमोज, चाट , चाइनीज,पहाड़ी, शुद्ध शाकाहारी और नॉनवेज जैसी वैराइटी शामिल है।

नगर निगम आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने बताया कि सबसे पहले शहर में मोमो जोन विकसित करने की योजना है। जिसके लिए युवाओं की आवाजाही वाली जगह तलाशी जा रही है और अतिक्रमण और ट्रैफिक की समस्या कम होगी वहीं लोगों को एक व्यवस्थित फूड डेस्टिनेशन भी मिलेगा।

नगर निगम की योजना अलग theme अलग बाजार..

नगर निगम की योजना के तहत अलग-अलग थीम के लिए अलग बाजार है और अलग-अलग फूड जोन विकसित किये जायेगे। साथ ही नगर निगम सड़कों पर ठेले लगाने से होने वाली भीड़ और जाम की समस्या को कम करने के लिए शहर में एक “विशिष्ट मोमो मार्केट” बनाने के लिए भी जमीन चिन्हित कर रहा है।

बताया जा रहा है की रायपुर थाना रोड पर निगम का पहला फूड कोर्ट लगभग बनकर तैयार है जहां 31 दुकान ओपन डाइनिंग और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यह स्ट्रीट फूड मार्केट शहर से अलग जाकर तैयार किया जा रहा है क्योंकि शहर के अंदर स्ट्रीट फूड होने के कारण गाड़िया सड़कों पर खड़ी होती है जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन सकती है। इसके चलते लोगों को एक ही स्थान पर अपने पसंद का स्ट्रीट फूड पा सकेंगे और जाम की स्थिति भी काम देखने को मिलेगी।

नगर आयुक्त आलोक पांडे का कहना है कि इस पहल से स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और साथ ही लोग साफ सुथरे वातावरण में पसंदीदा भोजन का आनंद भी ले पाएंगे।

Srishti
Srishti