Delhi Election Result 2025: 5 फरवरी को दिल्ली में हुए मतदान की काउंटिंग जारी है। दिल्ली में लंबे समय बाद आप को हर मिली है और दिल्ली में भाजपा भारी मतों से विजई होती नजर आ रही है। दिल्ली की सीएम आतिश ने आम आदमी पार्टी की लाज रखते हुए कालकाजी से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को मात दी है।
आपको बता दें कि दिल्ली में बीजेपी 27 साल बाद कमल खिलाती नजर आ रही है इससे पहले तीन बार से दिल्ली की सत्ता आम आदमी पार्टी के हाथ में थी। आपको बता दें कि भाजपा को दिल्ली में स्पष्ट बहुमत मिलती नजर आ रही है तो आईए जानते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री की रेस में बीजेपी किन चेहरों पर दाव खेल सकती हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम आगे (Delhi BJP CM Face 2025)
- विजेंद्र गुप्ता (विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, रोहिणी से प्रत्याशी)
- रेखा गुप्ता (शालीमार बाग से प्रत्याशी)
- मनोज तिवारी (सांसद और भाजपा का सबसे बड़ा पूर्वांचली चेहरा)
- दुष्यंत गौतम (राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा के अनुसूचित जाति से संबंधित बड़े नेता, करोलबाग से प्रत्याशी)
- प्रवेश वर्मा (पूर्व सांसद और नई दिल्ली से प्रत्याशी)
- वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)
- आशीष सूद (जनकपुरी से प्रत्याशी)