Uttarakhand : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेटियों का शानदार प्रदर्शन, CM ने किया सम्मानित

Excellent performance of youth CM honored :उत्तराखंड में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाकर राज्य का नाम रोशन किया है। 21 जुलाई यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला मुक्केबाज से मुलाकात की। जिस दौरान मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता चंद,काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को उनकी उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया। और साथ ही खिलाड़ियों की प्रशिक्षकों विजेंद्र मल और ललित कुमार को भी सम्मानित किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन

हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में 3 से 15 जुलाई तक आयोजित अंडर -30 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की होनहार मुक्केबाज निकिता चंद ने 60 किलोग्राम भार वर्ग और काजल फर्स्वाण ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतिभा और मेहनत के बल पर उत्तराखंड और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

आपको बता दें पिथौरागढ़ के बडलू गांव की निवासी निकिता चंद इससे पहले 2021-22 और 2023 में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। और वर्तमान में अपने प्रशिक्षकों विजेंद्र मल और भास्कर भट्ट के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

बॉक्सिंग के क्षेत्र में की उपलब्धियां हासिल

काजल फर्स्वाण ने भी बॉक्सिंग के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की है। स्मॉल इंडिया सेंटर में कोच निखिल महर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर उनका चयन एनबीए रोहतक में हुआ। वर्तमान में पटियाला स्थित राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इससे पहले अंडर-19 ASBC चैंपियनशिप में रजत पदक अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 38वे नेशनल गेम्स 2025 में रजत पदक जीत चुकी है।

साथ ही पिथौरागढ़ की एक और प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज आरती धारीवाल ने 12 से 16 जुलाई 2026 तक रोमानिया में आयोजित गोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वहीं साल 2024-2025 में एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पद जीत चुकी है। अपनी निरंतर सफलता के आधार पर उनका चयन भी पटियाला स्थित राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग कैंप के लिए हुआ है। जहां वह वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा

जिस पर पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है।और सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक अवसर और सुविधाएं मिले।

Srishti
Srishti