Haldwani : दुखद खबर, जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 सदस्यो की मौत..

Family members die from toxic gas in Haldwani : उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से बेहद दुखद और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दे यहां मानपुर पश्चिम गांव में बीते मंगलवार शाम पानी की टंकी का ढोला खोलने के दौरान जहरीली गैस भरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में दो भाई और उनकी मां शामिल है।
इस दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय सरस्वती देवी, उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट और छोटे बेटे खुशाल बिष्ट को पड़ोसी और स्थानीय लोग आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

बताया जा रहा है कि घर के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी के लेंटर का ढोला खोलने के दौरान टंकी के भीतर जहरीली गैस जमा थी। जैसे ही परिवार का एक सदस्य टंकी के पास पहुंचा, उसका दम घुटने लगा। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य सदस्य भी एक-एक कर नीचे पहुंचे और वे भी गैस की चपेट में आने से अचेत हो गए।

सरस्वती देवी, उनके 40 वर्षीय बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट और छोटे बेटे खुशाल बिष्ट की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Srishti
Srishti