आज खुले गंगोत्री– यमुनोत्री धाम के कपाट, मुख्यमंत्री धामी ने किए दर्शन…

Gangotri and Yamunotri Dham Door Open: आज 30 अप्रैल को उत्तराखंड के चारधामों में से दो धाम- गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभारंभ हो गया है। आज पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुबह 10:30 बजे सभी श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए।

गंगोत्री में श्रद्धालुओं की भीड़

आपको बतादें, आज सुबह 7 बजे मां गंगा की डोली भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई थी। करीब 8:30 बजे डोली गंगोत्री धाम पहुंची। तीर्थ पुरोहितों द्वारा सभी रीति रिवाज पूर्ण होने के बाद 10:30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए गंगोत्री कपाट खोल दिए गए।

यमुनोत्री धाम के खुले कपाट

इसके साथ ही, आज 8:15 बजे मां यमुना की डोली रवाना हुई थी जो कि 10 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। विधि विधान के साथ पूजा होने के बाद 11:55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। सभी श्रद्धालुओं में खूब उत्साह दिखाई दिया, साथ ही गंगा और यमुना के जयकारों से मंदिर गूंज उठे।

सीएम धामी पहुंचे गंगोत्री धाम

आज गंगोत्री धाम के उदघाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री पहुंचे। गंगोत्री पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने अखंड ज्योति के दर्शन के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पहली पूजा की साथ ही, देश और राज्यवासियों की कुशलता की कामना की।

Anjali Bhatt
Anjali Bhatt

Anjali Bhatt is a young journalist associated with digital media in Uttarakhand. Currently, Anjali is connected with TII. She covers Uttarakhand districts along with Lifestyle, National and International News.