Giorgia Meloni Sets Record as Italy’s Longest-Serving PM : द्वितीय विश्व युद्ध के बाद (पोस्ट-वॉर) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दे मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था और बीते 4 सितंबर 2026 को उनकी सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर लिए हैं।
PM मोदी ने दी बधाई
उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर विशेष बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (X) पर लिखा, “मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को युद्ध के बाद के इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। यह मील का पत्थर उनके नेतृत्व में इटली की जनता के विश्वास को दर्शाता है। उनकी दोस्ती ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।”
जिसके बाद प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए लिखा कि भारत और इटली के रिश्ते आज पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। दोनों देश भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को विकसित करने और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
इटली में पिछले 80 वर्षों में राजनीतिक अस्थिरता का लंबा इतिहास रहा है, जहां इस दौरान 68 सरकारें बन चुकी हैं और एक सरकार का औसत कार्यकाल केवल 13 से 14 महीने ही रहा है। ऐसे में मेलोनी की गठबंधन सरकार का 4 साल के करीब टिकना बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
बता दे जॉर्जिया मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बर्लुस्कोनी की कैबिनेट 2001 से 2005 के बीच लगातार 1,412 दिनों तक सत्ता में रही थी, जबकि मेलोनी ने एक दिन आगे निकलकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
वहीं इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के उपलक्ष्य में जॉर्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ (FdI) ने इटली के दक्षिणी शहर बारी (Bari) में एक बड़ी रैली और जश्न का आयोजन किया, जिसमें हजारों समर्थक शामिल हुए।
