Green Card For Chardham Yatra 2025: आज से चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। यात्रियों की सूचना के लिए यह ग्रीन कार्ड शुक्रवार सुबह 11 बजे से बनने शुरू किए गए हैं।
विभाग द्वारा तैयारी पूरी
आपको बतादें, उत्तराखंड में जल्द शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। तेजी से हो रहे पंजीकरण के साथ आज सुबह 11 बजे से यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की सुविधा शुरू होगी। ग्रीन कार्ड बनाने की तैयारियां पहले से ही परिवहन विभाग द्वारा पूरी कर दी गई हैं।
विभाग द्वारा ग्रीन कार्ड के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। एआरटीओ प्रशासन की जानकारी के अनुसार आज सुबह की पूजा होने के बाद सभी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड 11 बजे से जारी होने शुरू हुए हैं।