छुट्टी लेने के लिए रची कहानी, झूठे निकले दुष्कर्म के आरोप, अनुसेवक और होमगार्ड का निलंबन हुआ निरस्त | Haldwani Children’s Home Teenage Girl False Alligation

उत्तराखंड के हल्द्वानी के संप्रेषण गृह (Haldwani Children’s Home) में रह रही किशोरी के अपने घर जाने की चाह में उसके द्वारा दुष्कर्म की झूठी कहानी रची गई। जिसके कारण संप्रेषण गृह में कार्यरत अनु सेवक और होमगार्ड का निलंबन किया गया था।

विभागीय स्तर और पुलिस स्तर पर की गई जांच के बाद किशोरी के द्वारा दुष्कर्म की यह पूरी कहानी झूठी निकली। किशोरी के मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि हल्द्वानी बाल संप्रेषण गृह की किशोरी द्वारा विभागीय अधिकारियों पर दुष्कर्म के लगाए गए आरोप जांच में झूठे पाए गए हैं, जिसके बाद विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने अनुसेवक और होमगार्ड के निलंबन को तत्काल रूप से निरस्त कर दिया है।

क्या है मामला | Haldwani Children’s Home Teenage Girl False Alligation

नवंबर 2023 में हल्द्वानी से संप्रेषण गृह में रह रही किशोरी ने विभागीय अधिकारियों पर अपने साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। जिसके बाद मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय स्तर पर एक जांच कमेटी का गठन किया था, साथ ही संप्रेषण गृह में कार्यरत अनुसेवक और होमगार्ड को भी तत्काल रूप से निलंबित कर दिया गया था। तो वही पूरे मामले की पुलिस स्तर से भी जांच कराई जा रही थी।

नियुक्ति पर बहाल हुई होमगार्ड और अनुसेवक |Haldwani Children’s Home Teenage Girl False Alligation

मंत्री रेखा आर्य ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग के द्वारा जांच की जा रही थी, जिसमें किशोरी के द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप झूठे पाए गए हैं। जिसके बाद संप्रेषण गृह की महिला कर्मचारी को निर्देश पाते हुए नियुक्ति पर पहल कर दिया गया है।

यह भी पढ़े |

टाटा कॉफ़ी का टाटा कंज्यूमर और टीसीपीएल बेवरेजेज के साथ विलय जनवरी में मुख्य विवरण और रिकॉर्ड तिथि के लिए निर्धारित है

Leave a Comment