Corona के 6 साल बाद Hanta वायरस की दस्तक, जाने लक्षण..

Hanta Virus : साल 2020 में आए कोरोना वायरस से दुनिया अभी उभरी ही थी की साल 2026 में एक नए वायरस ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। अर्जेंटीना से अंटार्कटिका जाने वाले क्रूज शिप में मौजूद लोगों में हंता वायरस पाया गया है। क्रूज शिप में लगभग 28 देश के 150 लोग सवार थे। क्रूज शिप में मौजूद लोगों ने इस वायरस के संक्रमित होने की पुष्टि की है। आपको बता दें कि जहाज में दो भारतीय भी सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को अर्जेंटीना के Ushuaia, से क्रूज शिप स्पेन के cannery आयरलैंड के लिए रवाना हुआ था, जो कई हफ्तों के लिए समुद्री सफर पर था, लेकिन शिप में मौजूद पांच लोग हंता वायरस की चपेट में आए और इस वायरस से तीन लोगों की मौत हुई। आपको बता दें कि 24 अप्रैल को दर्जनों लोग सेंट हेलेना द्वीप पर भी उतरे थे, जिनकी जांच की जानी बाकी है।

हंता वायरस को लेकर WHO ने सांझा की जानकारी

जानकारी के अनुसार क्रूस पर फिलिपींस, यूनाइटेड स्टेट किंगडम, अमेरिका, नीदरलैंड, स्पेन, जर्मनी, कनाडा और भारत के लोग मौजूद थे। हंता वायरस को लेकर WHO ने जानकारी सांझा की है। WHO के अनुसार हंता वायरस नजदीकी और सीधे संपर्क से होता है। हंता वायरस चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क में आने से होता है, लेकिन यह पहली बार है जो यह बीमारी इंसानों से इंसानों में भी फैल रही है। इस वायरस के फैलने की शुरुआती लक्षण बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी या दस्त और सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां होती हैं।

Aarti Rawat
Aarti Rawat