Health Department Issued Dengue Advisory : देहरादून में डेंगू दस्तक दे चुका है। सरकारी अस्पतालों में मार्च से अब तक 10 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
आपको बता दें, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार करने और पॉजिटिव मामलों को आईडीएसपी पोर्टल तत्काल रूप से अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें, वैसे तो डेंगू के मामले जुलाई के बाद ही सामने आते हैं लेकिन इस बार डेंगू के मामले जल्दी सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है।
बता दें, सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए तैयारी पूरी करने को कहा गया है। जिसमें सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही इन वार्डों के सभी बेड़ों में मच्छरदानी की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए और जरूरी दवाएं भी रखनी होगी।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी के अनुसार सिर्फ एलाइजा पॉजिटिव मरीज को ही डेंगू माने जाने के निर्देश दिए गए हैं एडवाइजरी के अंदर बताया गया है कि कई बार अस्पताल कार्ड टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव मिलने पर उसे डेंगू पॉजिटिव मान लेते हैं लेकिन बाद में जब उनकी एलाइजा जांच की जाती है तो वह नेगेटिव होते हैं आपको बता दें कि डेंगू के लिए एलाइजा डेंगू के लिए सबसे ज्यादा प्रमाणिक जांच है।
देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है अभी स्थिति नियंत्रण में है।
