Holi 2024 : उत्तराखंड में 2 दिन मनाई जाएगी होली, जाने इस बारे में क्या कहते है पंचांग

उत्तराखंड (Holi 2024) में होली पर के लिए दो दिन तय किए गए हैं दर्शन अलग-अलग पंचांग होने के कारण कुमाऊं और मैदानी इलाकों में होली का त्यौहार भी अलग-अलग मनाया जाएगा। इस बार भी यही स्थिति उत्पन्न होती नजर आ रही है। उत्तराखंड में भाष्कर और रामदत्त के पंचांग के अनुसार ज्यादातर की जनों के ने बताया है कि 20 को रंग और क्या बंधन होगा और होली मंगलवार 26 मार्च को मनाई जाएगी तो वही हल्द्वानी में काशी विश्व पंचांग के अनुसार कुछ विद्वानों ने होली सोमवार 25 मार्च को मनाए जाने की जानकारी दी है।

उत्तराखंड में भाष्कर और रामदत्त के पंचांग के अनुसार ज्यादातर ज्योतिषों ने यह जानकारी दी है कि रविवार 17 मार्च को दुर्गा अष्टमी के साथ होलाष्टक प्रारंभ होंगे। इस दिन महाकाली मंदिर गंगोत्री, गंगोलीहाट में चीर बंधन किया जाएगा। तो वही कुमाऊं में सभी जगह पर क्या बंधन और रंग बुधवार 20 मार्च को किया जाएगा इस दिन ध्वजारोहण अमल की एकादशी व्रत और पूजन भी होगा।

त्रिभुवन उप्रेती ज्योतिषी ने होली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च को दोपहर 1:20 से पहले रंग धारण किया जा सकता है जिसके बाद भद्र शुरू हो जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि होलिका दहन और पूर्णिमा व्रत रविवार 24 मार्च को किया जाएगा होली काशी में 25 मार्च को और कुमाऊं में मंगलवार 26 मार्च को मनाई जाएगी तो वहीं दंपति टीका 27 मार्च को होगा। कुमाऊं के प्रतिष्ठित पंचांग गणेश मार्तंड और श्री तारा पंचांग में भी यही निर्णय है। Holi 2024

होलिका दहन 24 की शाम 6:34 से 7:55 बजे तक होगा | Holi 2024

24 मार्च को प्रदोष काल में भद्रा होने के कारण भद्रा पुच्छ में होलिका दहन किया जा सकता है। ज्योतिषों के अनुसार इस दिन प्रदोष काल सायं 6:34 से 7:55 बजे तक है। अतः इस समय होलिका दहन करना श्रेयस्कर है। भद्रा उसी रात 11:14 बजे से समाप्त हो जाएगी।

पर्व निर्णय सभा ने बताया 26 को होगी होली | Holi 2024

पर्व निर्णय सभा के अध्यक्ष पंडित जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि होली पर्व उदयापिनी प्रतिपदा में होती है इसलिए भाष्कर और रामदत्त पंचाग के अनुसार छरड़ी होली पर्व 26 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य और ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि होली 26 मार्च को होगी।

रामलीला कमेटी के महंत ने कहा-काशी विश्व पंचाग में 25 को है होली | Holi 2024

श्रीरामलीला कमेटी हल्द्वानी के महंत गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी में प्राचीन होलिका दहन स्थल और पटेल चौक में रविवार 24 मार्च की रात 11:30 बजे होलिका दहन होगा। बताया कि काशी विश्व पंचाग के अनुसार सोमवार 25 मार्च को रंग खेला जाएगा। Holi 2024

यह भी पढ़े |

होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, धामी सरकार ने महंगाई भत्ते में की 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Leave a Comment