IMD Issued Rain And Snow Alert for Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
आपको बता दें, IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 26 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, 27-28 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी आसार जताए गए हैं। बता दें, मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
इसके अलावा आगामी दिनों की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1, 2 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, 3 मार्च को एक बार फिर पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए हैं ।
