IMD issues yellow alert for rain : उत्तराखंड में लगातार मौसम बदल रहा है, लगातार बारिश से आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिसका असर चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे है।
वहीं देहरादून मौसम विभाग ने राज्य में आज भी अधिकांश स्थानों पर बारिश गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम होने का अंदेशा जताया है। बता दे राज्य के देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
IMD का लोगों से सचेत रहने की अपील
साथ ही राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सचेत रहने की अपील की है। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
