India won 10 medals commonwealth Games 2026 : ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय खिलाड़ियों ने वेट लिफ्टिंग एथलेटिक्स और पैरास्पोर्टस में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। बात दे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक कुल 10 पदक जीते है जिसमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिला 48kg वर्ग में जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स में या उनका लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है। वही दूसरा स्वर्ण पदक शर्मिला धनखड़ ने पैरा एथलेटिक्स के महिला शॉटपुट F57 वर्ग में हासिल किया। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी।
रजत पदक जीतने वालों में ऋषिकांत सिंह ( पुरुष 60 किलोग्राम वेट लिफ्टिंग), राजा मुथुपाडी (पुरुष 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग), ज्ञानेश्वर यादव ( महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग),
वल्लुरी अजय बाबू (पुरुष 79 किग्रा वेटलिफ्टिंग) और सर्वेश कुशारे (हाई जंप) शामिल हैं। सर्वेश ने हाई जंप में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। इसके साथ ही कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में झंडू कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग), बिंद्यारानी देवी (महिला 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग) और शिल्पा शायला (पैरा एथलेटिक्स, महिला शॉटपुट F57) शामिल हैं।
बता दे ग्लासगो खेलों में अब तक भारत का सबसे सफल खेल वेटलिफ्टिंग रहा है। इस खेल में भारत ने छह पदक जीते हैं।
