International Yoga Day in Dehradun: 21 जून 2025 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया। उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मंत्री सुबोध उनियाल ने भी योग अभ्यास किया।
राज्यभर में योग शिविर
आपको बता दे, राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे- जौलीग्रांट, भानियावाला, रानीपोखरी और डोईवाला में भी योग शिविरों का आयोजन हुआ। लोग सुबह जल्दी उठकर इन शिविरों में पहुंचे और योग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग दिवस पर कहा कि “योग भारत की प्राचीन और महान परंपरा का अमूल्य उपहार है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को भी शांत और सकारात्मक बनाता है।”
योग दिवस पर पूरे उत्तराखंड में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया।

