Japan Expresses Displeasure Over Putin’s Visit to Iturup : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 13 अगस्त गुरुवार को पहली बार इटुरूप का दौरा किया। यह कुरील आयलैंड में से एक है। यह आयलैंड कुरील चेन के दक्षिणी छोर पर स्थित है, जो जापान के पास है। पुतिन के इस दौरे से जापान में नाराजगी दिखाई दी और उसने रूस के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि कभी यह आयलैंड जापान के हिस्से में हुआ करते थे।
रूसी द्वीप सखालिन भी गए पुतिन
रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने राष्ट्रपति पुतिन के कुरिल द्वीपों में होने का एक वीडियो जारी किया है। कुरिल द्वीपों पर जाने से पहले पुतिन पास के रूसी द्वीप सखालिन गए थे। वहां रूस की नौसेना सैन्य अभ्यास कर रही थी। सखालिन में पुतिन ने ‘रूस की पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने’ को लेकर एक बैठक की। नेवल अभ्यास देखने के बाद पुतिन ने यास्नी फिश-प्रोसेसिंग प्लांट का दौरा किया। वहीं सरकारी न्यूज़ एजेंसी TASS ने इसे पुतिन का कुरील आइलैंड चेन का पहला इन-पर्सन दौरा बताया है।
बता दे यह दौरा लंबे समय से चल रहे इलाके के विवाद के बीच हो रहा है, जिसकी वजह से रूस और जापान दूसरे वर्ल्ड वॉर की फॉर्मल शांति संधि पर साइन नहीं कर पाए हैं। जापान विवादित आइलैंड्स को नॉर्दर्न टेरिटरीज़ कहता है।
पुतिन के इस दौरे पर जापान ने कड़ी नाराजगी जताई है। 2022 में रूस के यूक्रेन पर बड़े हमले के बाद रूस और जापान के रिश्ते और खराब हो चुके हैं। वहीं इसी दौरान रूस के रिश्ते चीन और नॉर्थ कोरिया के साथ और मजबूत हुए हैं न्यूज़ एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने इस दौरे का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ‘नॉर्दर्न टेरिटरीज’ जापान के ऐतिहासिक और इंटरनेशनल-लॉ दावों के तहत उसका “असली इलाका” हैं।
