Kailash Gahtori : नहीं रहे पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, साल 2022 में सीएम धामी के लिए छोड़ी थी कुर्सी, बीजेपी में छाई शोक की लहर

बीजेपी (Kailash Gahtori) पार्टी से संबंध रखने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आज निधन हो गया है। पूर्व विधायक कैलाश लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे, दून अस्पताल देहरादून में आज सुबह उनकी मृत्यु हुई।

पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, 3 मई शुक्रवार को उनके निधन के बाद भाजपा संगठन में शोक की लहर आ गई है। सीएम धामी ने कैलाश गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही कई दूसरे भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया हैं।

साल 2022 में सीएम धामी के लिए छोड़ी थी कुर्सी | Kailash Gahtori

आपको बता दें की कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी कुर्सी त्यागी थी। साल 2017 और 2022 में कैलाश गहतोड़ी चंपावत से चुनाव जीते थे, साल 2022 में उन्होंने सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। आपको बता दें कि वर्तमान में कैलाश गहतोड़ी उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।

बीजेपी में छाई शोक की लहर | Kailash Gahtori

एक्स हैंडल पर कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने लिखा कि वन विकास निगम के अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रिय मित्र और बड़े भाई कैलाश गहतोड़ी के निधन का पीड़ा दायक समाचार स्तंभों कैलाश जी का जाना संगठन, राज्य के साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस असीम कष्ट को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं।

आपने अपना पूरा जीवन जन सेवा में सौप दिया। आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएंगे एक विधायक के रूप में चंपावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। राजनीति और जन सेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था, कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है सैनिक की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। Kailash Gahtori

यह भी पढ़े |

BJP Pradesh Prabhari Uttarakhand : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, सियासी गलियारों में अटकलें शुरू