Kanwar Yatra 2026 begins : भोलेनाथ के जयकारों के साथ आज गुरुवार यानी 30 जुलाई 2026 से श्रावण मास की कावड़ यात्रा शुरू हो गई है। यह यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के चलते धर्मनगरी हरिद्वार, भगवान भोलेनाथ की भक्ति और श्रद्धा में डूबी है। कावड़ यात्रा के शुरू होते ही श्रद्धालु गंगाजल, जिसे भगवान भोलेनाथ का प्रसाद माना जाता है, लेकर अपने-अपने शिवालियों तक पहुंचाने के लिए कठिन यात्रा पर निकल पड़े हैं।
पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के किए व्यापक इंतजाम
आज सुबह से ही हरिद्वार के हर की पैड़ी और गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। जो अपने कंधों पर आस्था की कावड़ और हाथों में गंगाजल लिए है। वही रंग-बिरंगी कावड़ों, भगवा वस्त्रों और शिवशक्ति के माहौल ने धर्म नगरी को भक्ति में डूबा दिया है। बता दे कावड़ मेला में हर साल श्रद्धालु अपनी आस्था को अलग-अलग रूपों में प्रदर्शित करते हैं। वही इस बार भी ऐसे ही एक अनोखी कावड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है जिसे 10, 20, 50 और 100 रुपए के असली नोटों से सजाया गया है।
वही करोड़ों शिव भक्तों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल भरकर लौट रहे थे लेकिन आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत आज से मानी जा रही है।
