Kedarnath Kapat Opening Date Update : आगामी महाशिवरात्रि के मौके पर हर वर्ष की तरह केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तारीख की घोषणा की जाएगी ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों के द्वारा तिथि का निर्धारण किया जाएगा।
आगामी यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशासन के द्वारा विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं पर तेजी से कार्य किया जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर घोड़ा–खच्चर, डांडी–कांडी संचालकों, मंदिर समिति, होटल व्यवसाईयों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों संगठनों से संवाद किया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा से पहले सभी जरूरी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा ताकि आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाई जाके।
