Kedarnath Uttarakhand: आज सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र से मिले 4 शव, 3 घायल अस्पताल में भर्ती….

उत्तराखंड के सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में आज मलबे से 4 शव निकाले गए (Kedarnath Uttarakhand)। रेस्क्यू के दौरान मलबे में मिले शव साथ ही 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मलबे से बरामद किए गए शव (Kedarnath Uttarakhand)

आपको बता दे उत्तराखंड के केदारनाथ से लौटते समय सोमवार देर शाम 8 यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबे के नीचे फंस गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की सोनप्रयाग बाजार से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से यात्री फंस गए थे जिनकी खोजबीन के बाद आज 4 शव बरामद किए गए।


आपको बता दें एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम द्वारा यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। खोजबीन के दौरान रेस्क्यू टीम को आज मलबे में मृतक मिले। जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या 5 हो गई है।

यह यात्री हैं घायल और मृतक (Kedarnath Uttarakhand)

घायल यात्री
1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित, निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष) 
3. छगनलाल पुत्र भक्त राम, निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष)

मृतक यात्री
1. गोपाल पुत्र भक्तराम, निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल, निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल, निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल, निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
5. समनबाई पत्नी शालक राम, निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष) (Kedarnath Uttarakhand)

यह भी पढ़ें

मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी, मानसून लगातार दिखा रहा तेवर…….

Leave a Comment