Kedarnath Yatra Path Way Restart: 26 दिनों बाद खुला केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग, आपदा के कारण 29 जगहों से……

Kedarnath Yatra Path Way Restart: 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के चलते केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग बंद होने के 26 दिनों बाद खुल गया है। यात्रा मार्ग पर घोड़े–खच्चरों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। इसके साथ ही घोड़े खतरों से राशन और अन्य ज़रूरी सामग्री की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है।

25 दिन बाद केदारनाथ पहुंचे घोड़े–खच्चर | Kedarnath Yatra Path Way Restart

केदारनाथ जिला प्रशासन और मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त कर लिया गया है। आपदा के 25 दिन बाद ही घोड़े खच्चर केदारनाथ पहुंचना शुरू हो गए हैं। आपको बता दें कि 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर त्रासदी आने के कारण मार्गदर्शन हो गया था जिसके बाद सबसे पहले प्राथमिकता को देखते हुए पैदल मार्ग से तीर्थ यात्रियों को प्रशासन के द्वारा सुरक्षित निकाला गया था।

आपदा के कारण 29 जगहों से हुआ था क्षतिग्रस्त | Kedarnath Yatra Path Way Restart

Cloudburst in Kedarnath Marg

केदारनाथ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग नंदन सिंह रजवार के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार 19 किलोमीटर पैदल मार्ग आपदा के कारण 29 जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। डीएम के निर्देशों और निगरानी में तेजी से कम होने के चलते पैदल मार्ग के बाद घोड़े खतरों की आवाज आई 26 दिनों बाद ही शुरू की गई है।

हजारों श्रद्धालुओं को किया था सुरक्षित रेस्क्यू | Kedarnath Yatra Path Way Restart

केदारघाटी में चले रेस्क्यू अभियान में हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. इसके बाद प्रशासन की ओर से पैदल मार्ग को तेजी के साथ दुरुस्त करने की चुनौती थी। इस चुनौती को भी जिला प्रशासन ने पार पा लिया जिसके बाद मार्ग को घोड़ा खच्चर संचालन के लिए भी दुरुस्त कर लिया गया है। Kedarnath Yatra Path Way Restart

यह भी पढ़ें |

सेना द्वारा संभाला गया मोर्चा, अब तक 10,000 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू, हेलिकॉप्टर से……….

केदारनाथ घाटी में जारी हाई अलर्ट, हेलीकॉप्टर द्वारा रेस्क्यू मिशन जारी, 200 यात्री.……….