1 दिन में 7,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन, मार्ग पर सुरक्षा जवान तैनात……

Kedarnath Yatra Update: केदारनाथ मार्ग पर अतिवृष्टि होने के बाद पहली बार एक दिन में 7,000 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।

क्षतिग्रस्त मार्ग का किया गया निर्माण

आपको बता दें एक महीने पहले केदारनाथ मार्ग पर भारी क्षतिग्रस्त होने के बाद अब यात्री दोबारा यात्रा करने चल पड़े हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग पर पुस्ते का निर्माण किया गया है, जिसकी मदद से यात्री दोबारा दर्शन करने जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आज करीब 1 महीने बाद पहली बार केदारनाथ धाम में एक दिन में करीब 7,000 से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

कल लगभग 7,102 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम जाने वाले गौरीकुंड– केदारनाथ पैदल मार्ग से यात्रियों का सफर शुरू हो गया है। कल रविवार के दिन केदारनाथ धाम में 7,102 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। साथी करीब 4,626 यात्री सोनप्रयाग वापस लौट आए हैं। आपको बता दे यात्रियों की सुरक्षा के लिए मार्ग पर सुरक्षा जवान भी तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

25 सितंबर के बाद देखी जाएगी बारिश, तेज धूप के बाद एक बार फिर बदलेगा मौसम…..