Landslide Accident in Yamunotri Dham Route: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा से फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में इन दिनों मानसून के चलते बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर स्थित भैरव मंदिर के पास नौ कैंची क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हो गया। जिसके बाद आस पास अफरा तफरी मच गई ।
राहत बचाव कार्य
आपको बता दें, सोमवार शाम 4 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्थित भैरव मंदिर के पास नौ कैंची क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हो गया। इस हादसे में कई यात्रियों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची, और राहत बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने मलबे से दिल्ली की एक 10-11 साल की बच्ची का शव बरामद किया है। इसके अलावा, दो अन्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन अलर्ट मोड में
जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य स्वयं रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। भारी वर्षा और दुर्गम मार्ग के चलते रेस्क्यू में चुनौतियां आ रही हैं, लेकिन प्रशासन और राहत दल स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। साथ ही, प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे खराब मौसम और भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।