सोनप्रयाग मार्ग पर हुआ भूस्खलन, पैदल मार्ग बंद

Landslide In Sonprayag pedestrian path closed: उत्तराखंड में लगातार मानसून का कहर जारी है। आए दिन कई क्षेत्रों से भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं गुरुवार सुबह सोनप्रयाग क्षेत्र में भूस्खलन की घटना से केदारनाथ यात्रा पर असर देखा जा रहा है।

सोनप्रयाग मार्ग पर हुआ भूस्खलन

सोनप्रयाग क्षेत्र में भूस्खलन होने के कारण चार धाम यात्रा मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है, जिसको देखते हुए फिलहाल चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी है। इसके अलावा स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में गौरीकुंड से वापस आने वाले कुछ यात्री भी फस गए थे, जिनको SDRF की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।

पैदल मार्ग बंद

पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद होने पर फंसे सभी श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ की टीम के द्वारा सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग लाया जा रहा है। जहां पर मार्ग खोले जाने के लिए काम किया जा रहा है। आपको बता दें की माग पूरी तरह से खुलने पर यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी।

Srishti
Srishti