वियतनाम के Phu Quoc Island में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को लेकर जा नाव पलटी..

Major accident on Phu Quoc Island : वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार को वियतनाम में कई भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इस दुखद घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव के काम में जुट गया है।

वहीं हनोई में मौजूद भारतीय दूतावास वहां की सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए है, ताकि हादसे से जुड़ी हर जानकारी तुरंत मिल सके। लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हनोई में भारतीय दूतावास ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है। भारतीय मिशन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा घटना की सटीक जानकारी का पता लगाया जा रहा है।

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की पोस्ट

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की। दूतावास ने अपने ट्वीट में लिखा, “एक बेहद दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है। हादसे के सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है, स्थानीय अधिकारियो की तरफ से खोज और बचाव अभियान फिलहाल जारी है।”

प्रभावित परिवारों की मदद, जानकारी देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में मौजूद भारतीय दूतावास (Consulate General) में एक कंट्रोल रूम तैयार कर दिया गया है. जिसका संपर्क नंबर है-

+84 36 281 7930
+84 91 552 37 14
+84 33 452 0414

Srishti
Srishti