Major clashes with police during CJP’s ‘Protest 2.0 : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी 10 अक्टूबर 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘प्रोटेस्ट 2.0’ महा-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच भारी झड़प हुई है। बता दे मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता पंजीकरण में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ बुलाए गए इस विरोध प्रदर्शन को लेकर संसद मार्ग और आकाशवाणी भवन के पास माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।
वहीं CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा CJP की कानूनी विंग की प्रमुख रत्ना सिंह और यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है।
500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में
TMC और वामपंथी दलों (CPI-M) के कई सांसदों व नेताओं समेत 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने कानून तोड़ने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज की है।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में लगभग 30,000 से 35,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों (CAPF) के जवानों को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और बॉडी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों को बंद करने या रूट डायवर्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि CJP ने प्रदर्शन के लिए तय नियमों का पालन नहीं किया और ऐन वक्त (कम समय) पर आवेदन दिया, जिसके कारण जंतर-मंतर पर इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। राजधानी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 (पूर्ववर्ती धारा 144) लागू की गई है।
