Major Police Reshuffle in Dehradun : देहरादून जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गुरुवार देर रात एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से जारी आदेश के तहत 2 थाने के प्रभारियों समेत 14 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर नई तैनाती दी गई है।
आपको बता दें, जारी सूची के अनुसार पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी को हरिद्वार जिला भेजा गया है। जबकि निरीक्षक विनोद गुंसाई को विकासनगर से हटाकर पटेलनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राजीव रौशन को पुलिस लाइन से विकासनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल को जौलीग्रांट चौकी प्रभारी से हटाकर रानीपोखरी थाने में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को विकासनगर थाने से वरिष्ठ उपनिरीक्षक वसंत विहार भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक अजय भट्ट को वसंत विहार से विकासनगर थाना भेजा गया है।
महिला उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी को डालनवाला थाने से साइबर क्राइम सेल पुलिस कार्यालय में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक जनेन्द्र राणा को ऋषिकेश से हटाकर प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बिधोली चौकी प्रभारी बनाया गया है।
उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को बिधोली चौकी (प्रेमनगर) से ऋषिकेश थाना भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी को एसओजी ग्रामीण से जौलीग्रांट चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक शिवदत्त जमलौकी को पटेलनगर से डोईवाला थाना भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक मीनू यादव को ऋषिकेश से रायवाला थाना, उपनिरीक्षक सूरज कंडारी को पुलिस लाइन से चकराता थाना और उपनिरीक्षक बलवीर सिंह को भी पुलिस लाइन से चकराता थाना तैनात किया गया है।
