Major reshuffle in Dehradun Police : उत्तराखंड के पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देहरादून के पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं। बुधवार देर रात एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से जारी आदेश के तहत प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्ष समेत 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें, जारी सूची के अनुसार निरीक्षक नरेश राठौर और निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को पुलिस लाइन से क्रमशः प्रेमनगर थाना प्रभारी और शिकायत प्रकोष्ठ में नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक कुशल राम को प्रेमनगर से मानवाधिकार प्रकोष्ठ भेजा गया है।
उपनिरीक्षक संजीत कुमार को नेहरू कॉलोनी से रायपुर थाना, जबकि उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को पुलिस लाइन से नेहरू कॉलोनी थाना भेजा गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक प्रवीण रैनी को ऋषिकेश से राजपुर क्षेत्र की चौकी में तैनाती मिली है।
पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक पंकज कुमार को सहसपुर थाना क्षेत्र की चौकी धर्मावाला भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाईं को राजपुर से विकासनगर क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक जगदम्बा प्रसाद को कोतवाली नगर से रायवाला थाना भेजा गया है।
उपनिरीक्षक दलवीर सिंह, कैलाश चंद और महावीर सिंह सजवाण को पटेलनगर से क्रमशः रानीपोखरी, रायपुर और राजपुर थानों में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र बडोनी को क्लेमेंटटाउन से विकासनगर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रावत को राजपुर से पटेलनगर, मालिनी को प्रेमनगर से कालसी तथा राजकुमार को ऋषिकेश से प्रेमनगर थाना भेजा गया है। वहीं कुशल सिंह रावत को रायवाला से कोतवाली नगर और विक्रम सिंह नेगी को रानीपोखरी से पटेलनगर स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक नौशाद अंसारी को विकासनगर से रायवाला तथा महिला उपनिरीक्षक हेमा बिष्ट को कालसी से प्रेमनगर भेजा गया है। इसके अलावा मनोज रावत और जगमोहन सिंह को पुलिस लाइन से ऋषिकेश थाना तैनात किया गया है।
उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में प्रभारी बनाया गया है, जबकि महिला उपनिरीक्षक प्रेरणा चौधरी को ANTF से रायपुर थाना भेजा गया है।
उपनिरीक्षक बलदेव सिंह और महिला उपनिरीक्षक भागीरथी को एसआईएस शाखा से क्रमशः पटेलनगर और कोतवाली नगर भेजा गया है। उपनिरीक्षक विवेक राठी को सहसपुर क्षेत्र से ऋषिकेश और मयंक त्यागी को विकासनगर से क्लेमेंटटाउन स्थानांतरित किया गया है।
साथ ही महिला उपनिरीक्षक ज्योति को रानीपोखरी से रायवाला थाना भेजा गया है।
