उत्तराखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति, दुष्यंत गौतम की विदाई….

Major reshuffle in Uttarakhand BJP : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा 23 सितंबर 2026 को की गई एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा में उत्तराखंड भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया है। बता दे पार्टी ने प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी नई कोर टीम तैनात की है। संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है

सह-प्रभारी रेखा वर्मा की उत्तराखंड संगठन (BJP) से विदाई

पार्टी ने लगातार विवादों में चल रहे दुष्यंत गौतम को हटाकर प्रदेश प्रभारी वरिष्ठ नेता राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सह प्रभारियों को भी बदला गया है। सह-प्रभारी रेखा वर्मा की उत्तराखंड संगठन से विदाई हो गई है। रेखा वर्मा को अब मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं पार्टी (BJP) ने नई दिल्ली से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है। अरविंद मेनन के पास पश्चिम बंगाल जैसे जटिल राज्यों का चुनावी रणनीति अनुभव है।

नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त राम माधव को पूर्वोत्तर राज्यों, असम और जम्मू-कश्मीर में पार्टी को चुनावी जीत दिलाने का लंबा संगठनात्मक अनुभव है, जिसका फायदा पार्टी को उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मिलने की उम्मीद है। राम माधव को पूर्वोत्तर राज्यों, असम और जम्मू-कश्मीर में पार्टी को चुनावी जीत दिलाने का लंबा संगठनात्मक अनुभव है, जिसका फायदा पार्टी को उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टों के अनुसार, यह पूरी कवायद 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए की गई है। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के साथ मिलकर यह नई टीम अब राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने यानी ‘जीत की हैट्रिक’ दर्ज करने की रणनीति पर काम करेगी।

Srishti
Srishti