Meteorological Department alert regarding storm and rain expected to reach Uttarakhand : देश के कई इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून तेजी से बढ़ने की खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि तीन-चार दिनों में इन राज्यों के कई इलाकों में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग ने आंधी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
आपको बता दे देश में दक्षिण -पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में उत्तर प्रदेश ,राजस्थान ,उत्तराखंड के कई इलाकों में मानसून के पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।
