Moyid Malik Arrested : हल्द्वानी हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर, मास्टरमाइंड का बेटा मोईद दिल्ली से हुआ गिरफ्तार |

8 फरवरी (Moyid Malik Arrested) को हल्द्वानी में हो हिंसा के मास्टरमाइंड का बेटा मोईद मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हल्द्वानी पुलिस के द्वारा 25 फरवरी को दिल्ली से हल्द्वानी के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को गिरफ्तार किया गया था जिससे तीन दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि पुलिस के द्वारा की जा रही पूछताछ में अब तक अब्दुल मलिक से डेढ़ सौ सवाल पूछे गए हैं लेकिन उसके द्वारा किसी का भी सीधा जवाब नहीं दिया गया है।

हल्द्वानी हिंसा के मामले में पुलिस के द्वारा 16 नामजद के खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें अब्दुल मलिक की पत्नी सफिया भी शामिल है। साथ ही अब्दुल मलिक का बेटा भी इस लिस्ट में शामिल था जिसको आज पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि आपको बता दें कि हल्द्वानी पुलिस ने अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। Moyid Malik Arrested

मास्टर माइंड का बेटा अब्दुल मोईद गिरफ्तार | Moyid Malik Arrested

हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक के बेटे को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल मोईद भी हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा था। अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। इसके साथ ही उसका पोस्टर भी जारी किया गया था।

दंगों के बाद से ही चल रहा था फरार | Moyid Malik Arrested

बता दें कि हल्द्वानी हिंसा के नामजद आरोपियों में अब्दुल मोईद भी शामिल था। आठ फरवरी को हल्द्वानी में हुए दंगों में छह लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही अब्दुल मोईद फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। बनभूलपुरा हिंसा से जुड़े उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छह टीमों का गठन किया था।

जो देश के अलग-अलग राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार आदि राज्यों में लगातार दबिश दे रही थी। काफी समय बाद टीमों के हाथ सफलता लगी है और उन्होंने अब्दुल मोईद को भी गिरफ्तार कर लिया है। Moyid Malik Arrested

यह भी पढ़े |

तीसरे दिन देर रात तक चला सदन, 5 विधेयक हुए पास, सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू |

Leave a Comment