Panacea अस्पताल आग हादसे में बड़ा अपडेट तीन पुलिसकर्मी घायल और एक बुजुर्ग महिला की मौत……

One Senior Citizen Died On Panacea Fire Outbreak: देहरादून की पेंशन हॉस्पिटल में बीते दिन भीषण आग लगने की खबर सामने आई है जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल और एक बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि भी हुई है। महिला के चारों तरफ आग होने से बेटा कमल बेबस होकर देखता रहा राहत टीम के पहुंचते ही उन्हें दूसरे अस्पताल में भेजा गया जहाँ उन्हें मृत घोषित किया गया।महिला के बेटे ने बताया कि महिला की गंभीर स्थिति होने पर उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था।

हादसे के दौरान आईसीयू से धुआं बाहर आता दिखाई दिया और कुछ ही सेकंड में वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भयानक थी,कि मरीजों की तरफ बढ़ने लगी। हादसे के बाद मरीजो को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की गई लेकिन कई मरीजों को स्ट्रेचर ही नहीं मिला जिन्हें चादर, और गोद में उठाकर नीचे लाया गया।

कैलाश अस्पताल में एंबुलेंस द्वारा रेस्क्यू किया गया…..

प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि आईसीयू में भर्ती मरीजों की परेशानी तब बढ़ी जब उनका ऑक्सीजन और वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया। जिन्हें सांस लेने में पहले से ही दिक्कत थी और धुएं ने और मुश्किलें बढ़ा दी।घायलों को तुरंत कैलाश अस्पताल में एंबुलेंस द्वारा रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है की घायल को चादर में लपेटकर अस्पताल लाया गया आग की चिंगारी चादर में होने के कारण वह रास्ते भर धीरे-धीरे सुलगती रही,और एंबुलेंस जैसे अस्पताल पहुंची आग भड़क गई गनीमत यह रही की एंबुलेंस में आग लगने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।कैलाश अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि धुए के फेफड़ों में भरने से मरीजों की हालत काफी गंभीर है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat