PM Modi Interacts with Youth of Seva Sankalp Yatra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरूवार यानी 24 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के युवा प्रतिभागियों (सेवा यात्रियों) के साथ बातचीत की। बता दे यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की जा रही है।
‘Seva Sankalp Yatra’ में बढ़-चढकर युवा ले रहे है हिस्सा
यह यात्रा पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) से शुरू होकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक और वाराणसी से वडनगर के बीच निकाली जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सामुदायिक सेवा, स्वच्छता अभियान और जमीनी स्तर पर जनभागीदारी से जोड़ना है। इसमें हिस्सा ले रहे युवा 10 समूहों में मोटरसाइकिल/साइकिल के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों से गुजर रहे हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सेवा ही हमारा प्राथमिक कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को सीख दी कि हमें उपदेश देने के बजाय अपने आचरण और कार्यों से सेवा का संदेश देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब काम के पीछे सेवा का भाव होता है, तभी ‘आयुष्मान भारत’ जैसी योजनाएं जन्म लेती हैं और करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज मिलता है।
वहीं पीएम मोदी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वे स्वयं ऐसी यात्राओं का हिस्सा रहे हैं और जानते हैं कि बदलते मौसम और बदलते स्थानों में काम करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी ‘विकसित भारत 2047’ की निर्माता भी है और इसकी सबसे बड़ी लाभार्थी भी बनेगी। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए देश की जमीनी हकीकत और विविधता को समझना बेहद जरूरी है।
