भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक डिजिटल समझौता…

PM Narendra Modi met President Emmanuel Macron in France visit Bharat Initiative: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दाैरे के दौरान नीस शहर में राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो से मुलाकात की।साथ ही दोनों नेताओं ने मिलकर “भारत इन्नोवेट” कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसका उद्देश्य भारत फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप को जोड़ना है। साथ ही राष्ट्रपति मैक्रो ने गले मिलकर पीएम मोदी का स्वागत भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान भारत फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि दुनिया में अलग-अलग देश एक दूसरे के साथ व्यापार करते हैं। और अलग-अलग देशों के बीच रणनीतियां साझेदारी भी होती है लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सांझा रुचि के साथ-साथ सांझा विजन से भी ड्राइव होते हैं। जिसमें उन्होंने भारत और फ्रांस के रिश्ते का जिक्र किया। और रिश्ते के जुड़ाव, दृढ़ विश्वास ,नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य, साझा विजन बताया और इसी रिश्ते की नींव पर बीते वर्षों में दोनों ने मिलकर नई पहल शुरू की और वैश्विक चुनौतियों के समाधान खोजने का प्रयास किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रो के बीच मोहर लगी है।मुलाकात के बाद यूपीआई के इस्तेमाल पर भी अब फ्रांस में भी यूपीआई पेमेंट ऐप से पेमेंट कर सकेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले थाईलैंड, श्रीलंका ,नेपाल जैसे देश इस पेमेंट सिस्टम को अपना चुके हैं। फ्रांस भारत के इस डिजिटल पेमेंट सिस्टम को अपनाने वाला पहला यूरोपियन देश है जिसके जरिए भारतीय पर्यटक फ्रांस में क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे रुपए में भुगतान कर सकते हैं। मोदी ने भारत के फिंनटेक क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर पहुंचने का नेतृत्व किया। जुलाई 2023 में अपनी पेरिस यात्रा के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय समझौते की घोषणा की।जनवरी 2024 में पीएम मोदी ने जयपुर में फ्रांसिस राष्ट्रपति की मेजबानी की थी जिस दौरान राष्ट्रपति ने यूपीआई का उपयोग करके चाय और स्थानीय हस्तलिपि खरीद कर इस प्रणाली का लाइव प्रदर्शन भी किया था। हाल ही में फ्रांस में भारत इन्नोवेट्स 2026 सम्मेलन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रो ने मुलाकात की जिस दौरान फ्रांस के और अधिक परिवहन केंद्रों और शहरों में यूपीआई का दायरा बढ़ाने पर सहमति बनी। यूपीआई का उपयोग भारतीय पर्यटक, टिकट काउंटर, ऑनलाइन क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे रुपए में टिकट खरीद सकते हैं पेरिस का यह विश्व प्रसिद्ध लग्जरी शॉपिंग मॉल भी भारतीय पर्यटकों के लिए मर्चेंट यूपीआई भुगतान स्वीकार करेगा।

Srishti
Srishti