हरिद्वार में पाकिस्तानी कनेक्शन से ट्रांजैक्शन की खबर, पुलिस ने हिरासत में ली युवती…

Police detain woman alleged Pakistani connection : कलियर थाना क्षेत्र के आसिफनगर में जम्मू कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से छापेमारी कर हरिद्वार में एक युवती को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि युवती पर संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपए के लेनदेन में शामिल होने का आरोप है साथ ही मामला अंतरराज्यीय साइबर एवं वित्तीय अपराध से जुड़ा बताया गया है। सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर के कठुआ जनपद में दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ करने पर हरिद्वार के कलियर क्षेत्र निवासी सोनम का नाम आरोपी द्वारा बताया गया। जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जांच के दौरान युवती के बैंक खातों से विभिन्न माध्यमों से धनराशि ट्रांसफर करने की जानकारी मिली।

दरअसल कुछ समय पहले युवती कुछ लोगों के संपर्क में आई जिन्होंने उससे बैंक खाता खुलवाने के लिए कहा इसके बाद इन खातों में अलग-अलग राज्यों से पैसे आने लगी जिसे वह दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का काम करती थी।जांच एजेंसी अभी पता लगाने में जुटी है कि युवती केवल बैंक खाता उपलब्ध कराने तक सीमित थी या पूरे नेटवर्क और पाकिस्तान कनेक्शन का संक्रिय हिस्सा थी। आपको बता दे प्रत्येक ट्रांजैक्शन के बदले में युवती को कमीशन के रूप में रकम दी जाती थी। पुलिस मोबाइल फोन, बैंक खाता, डिजिटल ट्रांजेक्शन और संपर्क सूत्रों की लगातार जांच कर रही है लेकिन अभी भी किसी प्रकार की नकदी बरामद नहीं हुई है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat