पंचायत चुनाव के लिए तैयार पुलिस प्रशासन, 2 जोन और सेक्टर में बांटे ब्लॉक

Police Tightened Security For Panchayat Chunav Polling Boot: उत्तराखंड में आज पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव मतदान हो रहे हैं। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए उत्तराखंड की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने का दावा किया है। जिन तीन ब्लाकों में आज पहले चरण के चुनाव हो रहे हैं, उन्हें पुलिस के द्वारा 4 सुपर जॉन, 14 जून और 49 सेक्टर में बांटा गया है।

उत्तराखंड के कालसी चकराता और विकास नगर ब्लॉकों में आज मतदान हो रहे हैं देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर तीनों ब्लाकों के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया साथ ही लोगों से बिना डर के मतदान प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई साथ ही उन्होंने कहा कि आचार संहिता का शक्ति से पालन किया जाएगा और अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस के द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदान केंद्रों के पास किसी भी राजनीतिक दल का चिन्ह या ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं किया जाए साथ ही मतदान स्थल के 100 मीटर के अंदर में केवल मतदाता या पूर्व में अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश मिले। मतदान स्थल से सिर्फ पीठासीन अधिकारी के बुलाने पर ही पुलिसकर्मी मतदान स्थल में प्रवेश करेंगे।

Rupa
Rupa

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.