Power Supply become Challenge for UPCL : प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की मांगो मे भी तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। अब यूपीसीएल के लिए बिजली की उपलब्धता चुनौती बन गई है। साथ ही UPCL प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल बिजली में कोई भी कटौती घोषित नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में बिजली की मांग 4 करोड़ यूनिट थी जो बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट तक पहुँच चुकी है।
इतने तक पहुंच चुकी बिजली की मांग
मई के महीने में बिजली की मांग 6 करोड़ यूनिट पार करने की आशंका भी जताई गई है। यूपीसीएल के लिए बिजली की उपलब्धता चुनौती का रूप ले रही है। निगम प्रबंधन के अनुसार किसी भी क्षेत्र में कटौती नहीं की जा रही है लेकिन ओवरलोड और अन्य कारणों से कई जगहों में ट्रिपलिंग की समस्या आ रही है। पिछले दो दिनों में बिजली की मांग 5.3 करोड़ से 5.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच चुकी है।

