Price Increase In LPG Cylinders: घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो के घरेलू गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की है। यह नई दरें आज यानी 8 अप्रैल 2025 से पूरे देश में लागू हो गई हैं।
उत्तराखंड में भी हुई नई कीमतें लागू
Domestic LPG Price in Uttarakhand
| City | 14.2 kg LPG Price in April 2024 |
| Almora | Rs.840.50 |
| Bageshwar | Rs.840.50 |
| Chamoli | Rs.838.50 |
| Champawat | Rs.840.50 |
| Dehradun | Rs.822.00 |
| Haridwar | Rs.822.00 |
| Nainital | Rs.823.00 |
| Pauri | Rs.838.50 |
| Pithoragarh | Rs.840.50 |
| Rudraprayag | Rs.838.50 |
| Tehri Garhwal | Rs.838.50 |
| Udham Singh Nagar | Rs.832.00 |
| Uttarkashi | Rs.838.50 |
बड़े शहरों में नई दरें
अब बढ़ी हुई कीमतों के बाद बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर के रेट इस तरह हैं। दिल्ली में ₹853, मुंबई में ₹852.50, कोलकाता में ₹879 और चेन्नई में ₹868.50 लगेंगे। इन शहरों में सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ गई है।
अन्य शहरों में भी असर
अन्य शहरों के भी रेट में बढ़ोतरी जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में ₹850.50, लखनऊ में ₹890.50, पटना में ₹942.50, गुरुग्राम में ₹861.50, भोपाल में ₹858.50 और चंडीगढ़ में ₹862.50 हो गए हैं। ये नई कीमतें 8 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी हैं।

