PWD officer becomes victim of cyber fraud, by showing video on Facebook : उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन साइबर ठगी की घटना के चलते एक नई घटना सामने आई है जिसमें फेसबुक के द्वारा केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का निवेश संबंधी फर्जी वीडियो दिखाकर साइबर ठगो ने लोक निर्माण विभाग से रिटायर अधिकारी से लाखों रूपयो की ठगी की है। जानकारी के अनुसार देहरादून की नेहरू कॉलोनी निवासी लोक निर्माण विभाग से रिटायर अधिकारी दर्शन लाल सिंह से ठगो ने एक ऐप डाउनलोड कराया जो प्ले स्टोर पर मौजूद है और फिर रिटायर अधिकारी को बहला फुसलाकर अपने इरादे को अंजाम दिया। अधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर केंद्रीय वित्त मंत्री का वीडियो दिखा जिसमें निवेश के बारे में बताया जा रहा था उन्होंने ग्लोबल ट्रेडिंग के जरिए रजिस्ट्रेशन करवाकर 9 अप्रैल को ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खोला जो ट्रेडिंग अकाउंट ग्लोबल ओके वेबसाइट पर खोलकर दिखाया गया।
पहले चरण में उन्हें बेसिक अकाउंट कहकर $200 जमा करवाये और कहां की धनराशि जमा करने पर गोल्ड अकाउंट तक पहुंचा जाएंगे जिससे ट्रेडिंग में फायदा और ज्यादा होगा और कई प्रकार की सुविधाए भी मिलेगी। इसके बाद वह हर दिन पैसा जमा करने लगे 23 अप्रैल को उनका खाता फ्रिज हो गया, तब तक पीड़ित 11,700 यानी करीब 11 लाख रुपए जमा करवा चुके थे साथ ही अनफ्रीज करवाने के लिए पीड़ित से और रकम जमा करवाए गए। गूगल पे और डेबिट कार्ड से 30 लाख रुपए जमा करे गए जब उन्होंने धनराशि निकालने का प्रयास किया तो ठगो ने उनसे और रकम जमा करने की बात कही जिसके बाद ग्लोबल okay.com वेबसाइट का एडवाइजर फोन पर बात कर पहले की तरह धनराशि जमा करने के लिए कहता रहा और दावा किया कि पैसे जमा होने पर सारे नुकसान का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद अधिकारी ने शिकायत की जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज किया गया है और साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
