“छात्रों के न्याय की लड़ाई नहीं रुकेगी”: हिरासत के बाद राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला

Rahul Gandhi detained outside PM’s residence : दूसरी दिन भी यानी 21 जून मंगलवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वहीं बीती शाम मंगलवार यानी 26 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

हालाकि कुछ घंटे बाद राहुल गांधी और हिरासत में लिए गए बाकी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम से रिहा कर दिया गया। इससे पहले हिरासत में लिए गए कुछ नेताओं को मंदिर मार्ग थाने तो वहीं कुछ नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम में ले जाया गया था। इसी बीच कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी हिरासत में लिए गए नेताओं से मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंची थीं।

सत्ता की ताकत से ज्यादा बड़ी सत्याग्रह की ताकत होती है – राहुल गांधी

बता दे हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई अब नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा, “मोदी जी, जितनी ताकत लगानी है लगा लो, लेकिन छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।”

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चाहे उन्हें गिरफ्तार करे या जेल भेजे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, “सत्ता की ताकत से ज्यादा बड़ी सत्याग्रह की ताकत होती है। हमारे बच्चों के साथ जो अन्याय हुआ है, उसका जवाब सरकार को देना ही होगा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने “प्रधानमंत्री इस्तीफा दो”, “गुंडागर्दी नहीं चलेगी” और “छात्रों को न्याय दो” जैसे नारे लगाए। धरना शुरू होने के कुछ समय बाद ही पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Srishti
Srishti