Rain Alert In Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते कुछ दिनों से राज्य में बादल छाए हुए हैं और मौसम अस्थिर बना हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज भी खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आपको बता दें, मौसम विभाग के द्वारा 4 अप्रैल को देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के अलावा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। IMD के अनुसार मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा आने वाले दिनों की बात करें तो 9 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। जिसके चलते बदलते मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी एहतियात अपनाने की सलाह दी है।
