राज्य में बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश–बर्फबारी का अलर्ट, जाने IMD का अपडेट

Rain-Snowfall Alert In Uttarakhand by IMD: मौसम को लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई जिलों के लिए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि देहरादून सहित पूरे उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते दिन भी कई जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं देखने को मिली थी, तो वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आज मौसम का दबाव कम रहने के आसार हैं, लेकिन कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा शनिवार यानी आज मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, देहरादून, चंपावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में हल्की सी तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। तो वहीं राज्य के 3000 या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। तो वही बाकी राज्यों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 21 मार्च को शाम 5:00 बजे तक उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हिमस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। खासकर उत्तरकाशी, चमोली पिथौरागढ़ को डेंजर लेवल 3 में रखा गया है, तो वही रुद्रप्रयाग और बागेश्वर डेंजर लेवल एक में रखा गया है। इन इलाकों में ज्यादा बर्फ पड़ने की वजह से एवलांच का भी खतरा हो सकता है, जिसको देखते हुए क्षेत्र में स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। साथ ही मौसम विभाग ने 21 मार्च से 25 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Srishti
Srishti