चीला रेंज में बड़ी दुर्घटना, इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन के खाई में गिरने से 4 की मौत 5 घायल, 1 लापता, सर्च ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ की टीम | Rishikesh Vehical Accident of Forest Department

सोमवार शाम (Rishikesh Vehical Accident of Forest Department)करीब 5 बजे ऋषिकेश से 15 किलोमीटर आगे चीला जल विद्युत गृह के पास राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में वन्यजीवों की सुरक्षा और बचाव कार्य के लिए खरीदे गए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन के ट्रायल के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से वन क्षेत्र अधिकारी (रेंजर) और एक उप वन क्षेत्र अधिकारी (डिप्टी रेंजर) समेत चार लोगों की जान चली गई।

दुर्घटना के समय वन विभाग की अन्य वन्य जीव प्रतिपालक महिला अधिकारी वाहन से छिड़क कर चीला नहर में जा गिरी। जब की पशु चिकित्सा अधिकारी समेत पांच अन्य घायल हो गए। नहर में गिरी महिला अधिकारी की एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से तलाश कर रहे हैं।

गाड़ी का पिछला टायर फटने से हुई दुर्घटना । Rishikesh Vehical Accident

दुर्घटना गाड़ी के बाई तरफ का पिछला टायर फटने से हुई। प्रत्यक्ष दर्शी से मिली जानकारी के अनुसार वाहन की स्पीड काफी तेज थी, जिस कारण टायर फटने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई जिसके बाद वह चीला नहर में सुरक्षा दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में हुए गए सभी घायलों का ऋषिकेश एम्स में उपचार जारी है। उधर प्रधानमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। आपको बता दे की घटना के समय खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शैलेश घिल्डियाल (वन क्षेत्र अधिकारी), प्रमोद ध्यान (उप वन क्षेत्राधिकारी), सैफ अली खान और कुलराज सिंह को मृत घोषित किया।

ऋषिकेश एम्स में चल रहा घायलों का उपचार । Rishikesh Vehical Accident

दुर्घटना में घायल हुए पांच लोगों का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा है तो वही वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में चीला शक्ति नहर में उनकी तलाश में जुटी हुई है। वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी जिला कॉलोनी के रहने वाले हैं जबकि कंपनी के कर्मचारी बेंगलुरु के निवासी बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना के समय वाहन को कंपनी का चालक चला रहा था इस दौरान वन विभाग के दो अन्य चालक भी वहां में सवार थे और वाहन संचालन की जानकारी ले रहे थे। राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने घटना की उच्च स्तरीय जांच करने के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुआ इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन अभी परिवहन विभाग में पंजीकृत भी नहीं हुआ था।

दुर्घटना में मृतक | Rishikesh Vehical Accident

1. शैलेश किगलियाल (वन क्षेत्राधिकारी)

2. प्रमोद ध्यान (उप वन क्षेत्राधिकारी)

3. सैफ अली खान (संविदा चालक, वन विभाग)

4. कुलराज सिंह (वाहन कंपनी कर्मचारी)

दुर्घटना में घायल | Rishikesh Vehical Accident

1. डॉ राकेश नौटियाल (पशु चिकित्सक राजाजी नेशनल पार्क)

2. हिमांशु गोसाई (वैन चालक)

3. अमित सेमवाल (वाहन चालक)

4. अश्विन बीजू (कंपनी का चालक)

5. अंकुश (वाहन कंपनी कर्मचारी)

नहर में गिरकर लापता | Rishikesh Vehical Accident

1. सुश्री आलोकी (वन्य जीव प्रतिपालक)

यह भी पढ़े |

राज्य सरकार ने फिर किया शासन में फेरबदल, रुद्रपुर में हुए 22 उप निरीक्षकों के तबादले |

Rupa
Rupa

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.