जंगलों को जला रहा बढ़ता तापमान, अबतक 329 हेक्टेयर जंगल खाक

Rising temperatures burns 329 hectares Forest In Uttarakhand: राज्य में गर्मी बढ़ाने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। पिछले 100 दिनों में उत्तराखंड के अलग-अलग वनों में आग लगने की लगभग 392 घटनाएं दर्ज की गई है। इनमें अब तक कुल 329 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है।

अबतक 329 हेक्टेयर जंगल खाक

वन विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 फरवरी से अब तक गढ़वाल मंडल जंगलों में आग लगने की लगभग 284 घटनाएं सामने आई है, वही कुमाऊँ मंडल में 74 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्र में आज की 34 घटनाएं सामने आई है। विशेषज्ञों की माने तो जंगलों में घट रही नमी और बढ़ता तापमान आग लगने का मुख्य कारण है।

मुख्य वन संरक्षक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व में बारिश से कुमाऊं में काफी राहत रही थी। कई जगहों पर जंगलों में हरी घास भी उग गई थी, लेकिन इसके बावजूद विभाग अलर्ट है। इधर मौसम विभाग में दो दिन के बाद बदलाव की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होगी जिससे वनाग्नि से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Srishti
Srishti