ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत…

Rockfall Turns Fatal on Highway : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थरों की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की जान चली गई।

आपको बता दें, गुरुवार को ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा एक सीमेंट से भरा ट्रक तोताघाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहां अचानक एक पहाड़ी के ऊपर से बड़े बोल्डर सड़क में गिरने लगे। तभी एक बड़ा पत्थर केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक पर आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। हाईवे करीब चार घंटे तक बंद रहा। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुरारी लाल (55), निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (चमोली) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी देवप्रयाग भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिसके बाद सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया।

Srishti
Srishti