रुद्रप्रयाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का अचानक हुआ निधन, बुधवार को ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद

Rudraprayag Chief Medical Superintendent Found Dead: रुद्रप्रयाग के जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनोज बडोनी का अचानक निधन हो गया। वह अपने कमरे में मृत हालत में मिले। फिलहाल मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि डॉक्टर बडोनी आगामी 30 जून को रिटायर होने वाले थे। वह बीते साल से सीएमएस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। बीते मंगलवार को कई डॉक्टर उनके घर पर इलाज के लिए भी पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर के उनके आवास पर पहुंचने के बाद उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी देखा गया था और वह अपनी आवास से ही अस्पताल के कुछ काम भी कर रहे थे।

बुधवार को ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉक्टर बडोनी के मृत्यु की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है। डॉक्टर बडोनी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वह देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला चिकित्सालय में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगे।

Rupa
Rupa

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.