SDRF Help In Forest Fire : बढ़ती जा रही जंगल की आग, 24 घंटे में आए 68 नए मामले, SDRF और NDRF टीमें आग बुझाने में जुटी

देवभूमि (SDRF Help In Forest Fire) कही जाने वाले उत्तराखंड में आजकल जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में लगातार तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊँ मंडल तक जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। बीते 24 घंटे में आग लगने की 68 नई घटनाएं सामने आई है। आपको बता दें कि मंगलवार को सामने आए की घटनाओं में गढ़वाल मंडल से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

बीते कुछ दिनों के मुकाबले में मंगलवार को कुमाऊँ मंडल में जंगलों में आग लगने के नए मामलों में गिरावट देखी गई है, जहां कुमाऊं मंडल में कम आग लगने की घटनाएं सामने आई है। बीते 24 घंटे में राज्य में 68 में आग लगने की घटनाएं सामने आई है इसमें 17 घटनाएं कुमाऊं तो वही 44 घटनाएं गढ़वाल मंडल की है इसके साथ ही साथ स्थान पर वन्य जीव क्षेत्र में भी आग लगी है। SDRF Help In Forest Fire

SDRF और NDRF टीमें आग बुझाने में जुटी | SDRF Help In Forest Fire

जंगलों की आग बुझाने के लिए वन विभाग के द्वारा वायु सेना की मदद ली गई। जिसके बाद अब वन विभाग एसडीआरएफ और फायर सर्विस के साथ आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की भी मदद लेने जा रहा है। आपको बता दें कि जंगल में आग लगने के आरोप में 21 अन्य लोगों को नाम चेंज किया गया है तो वही विभाग की ओर से आग लगने वाले 298 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया हैI SDRF Help In Forest Fire

यह भी पढ़े |

राज्य में धधक रहे जंगल, बीते 24 घंटे मे आए 47 नए मामले, सरकार उठा रही सख्त कदम, 227 के खिलाफ मुकदमा दर्ज