आज (Seva Shetra Niti) 11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हो गई है। बैठक में लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर को हरी झंडी मिल सकती है आपको बता दें की बैठक में राज्य की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिल सकती है। आपको बता दे की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली ‘सभागार’ में आयोजित की जा रही है।
सीएम धामी ने पहले की थी घोषणा | Seva Shetra Niti
सीएम धामी ने पहले ही यह घोषणा की थी के राज्य की पहली सेवा क्षेत्र नीति को जल्द लागू किया जाएगा उन्होंने अधिकारियों को इसके संबंध में कैबिनेट में नीति का प्रस्ताव रखने के निर्देश भी दिए थे। जिसके बाद यह कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि आज होने वाली बैठक में इस नीति को मंजूरी जरूर मिल सकती है। Seva Shetra Niti
आज होने जा रही कैबिनेट बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। जिसमें पहले सेवा क्षेत्र नीति के अलावा कर्मचारियों के डीए, शिक्षा, पर्यटन और कृषि के साथ ही कई अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। आपको बता दें की बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और खेल मंत्री रेखा आर्य शामिल होंगे। Seva Shetra Niti

